तिजारा ।राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ शाखा खैरथल तिजारा में अध्यक्ष चुनाव तथा जिला कार्यकारिणी के गठन हेतु शारीरिक शिक्षकों की एक आम बैठक का 07 अगस्त को आयोजन जिला मुख्यालय खैरथल, जाट धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता रतन लाल बेरवा ने की । मुख्य अतिथि के रूप में पन्नालाल सैनी अध्यक्ष बास्केटबॉल संघ अलवर, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भावना चौधरी, देवेंद्र सिंह सिद्धू प्रदेश मंत्री, चुनाव अधिकारी मनजीत चौधरी चुनाव पर्यवेक्षक विकास चौधरी तथा अतिथि के रूप में कैलाश सैनी अध्यक्ष कबड्डी एसोसिएशन अलवर आदि शामिल रहे ।

कार्यक्रम में लगभग 100 शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे । बैठक में सर्वसम्मति से संदीप चौधरी को जिला अध्यक्ष तथा सुरेश साहू को जिला मंत्री तथा मलकीत सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भावना चौधरी तथा प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह सिद्धू द्वारा सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष तथा जिला मंत्री को कार्यकारिणी विस्तार के निर्देश दिए।

देवेंद्र सिद्धू ने कार्यकारिणी तथा समस्त शारीरिक शिक्षकों को आपसी एकता, सीनियर शारीरिक शिक्षकों के प्रति सम्मान, आपसी समन्वय तथा प्यार की भावना से आगे बढ़ने तथा सामूहिक मुद्दों के लिए एक जुटता से संघर्ष करने का संदेश दिया । कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भावना चौधरी ने संगठन को आगे बढ़ाने तथा नवनिर्मित जिलों में कार्यकारिणी तथा जिन जिलों में कार्यकारिणी नहीं है उनमें कार्यकारिणी गठन की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *