चुरू । कलेक्टर आवास के बाहर नगर परिषद दर्शनीय स्थल का निर्माण करा रही है। इस पर लगभग 34 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। शनिवार को काम शुरू हो चुका है। 15 अप्रैल तक काम पूरा होने की भी उम्मीद है।

ये स्थल 150*20 फीट का बनेगा। इसमें जोधपुरी स्टोन का काम होगा। 20 फीट लंबी दीवार बनाई जाएगी, जिस पर सत्यमेव जयते लिखा होगा।खास बात ये है कि इस दर्शनीय स्थल पर अंबेडकर सर्किल पर लगे अशोक स्तंभ को स्थापित किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद ये स्थल बाहर से आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। नगर परिषद के एईएन सुनील कुमार सोनी ने बताया कि अग्रसेन नगर आरओबी निर्माण कार्य के चलते प्रशासन की तरफ से अंबेडकर सर्किल को हटाया गया था। सर्किल पर अशोक स्तंभ स्थापित था, जिसे अब नए लुक में कलेक्टर आवास के बाहर पुनः स्थापित किया जाएगा। शहर के सौंदर्याकरण के लिए इसे बनाया जा रहा है। अशोक स्तंभ इस दर्शनीय स्थल के बीच में लगाया जाएगा। आस-पास रेलिंग भी लगाई जाएगी। फूलदार पौधे भी लगाए जाएंगे।*पूर्व में अंबेडकर सर्किल पर स्थापित अशोक स्तंभ अग्रसेन नगर आरओबी निर्माण के कारण हटाया गया था, जिसे बेहतर तरीके से पुनः स्थापित करके सौंदर्गीकरण कार्य करवाया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर इसका काम शुरू करवा दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *