बालोतरा। इंद्राणा निवासी चुनारामजी बुला सुपुत्र राणाराम बुला ने अपनी पुत्री सौ.कां.ममता के शादी की सभा मांगलिक कार्यक्रम में मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान बालोतरा कार्यकारिणी के अध्यक्ष आसुराम बोखा, कोषाध्यक्ष शंकरलाल बोस, उपाध्यक्ष बाबूलाल नामा, प्राचार्य एवं वार्डन सूर्य प्रकाश मकवाना, प्रवक्ता बगदाराम बोस, पुस्तकालय अध्यक्ष दलाराम चौहान, सदस्य मालाराम बागुंडी एवं पारिवारिक सदस्य एवं संस्थान के सदस्य कानाराम बुला की उपस्थिति में बिटिया ममता के शादी की खुशी में बुला परिवार की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता हुकमाराम बुला ने मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान बालोतरा को 51000/-का चेक भेट किया गया। कन्यादान के साथ-साथ शिक्षा दान के महत्व को इस परिवार ने सम्मान दिया है।

मांगलिक कार्य में सिरोही के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस, पूर्व विधायक एवं मंत्री गोपाराम मेघवाल, मानाराम डांगी अधिशासी अभियंता ,पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख एवं बालोतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका मेघवाल, इंटक बालोतरा जिला अध्यक्ष मांगीलाल बोस, डॉ.बीआर अंबेडकर सोशल वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष राजू सेजू जसोल, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल भाटी, अधिवक्ता लादाराम , अधिवक्ता खीमाराम, ओम प्रकाश सोलंकी अतिरिक्त विकास अधिकारी पाटौदी, अशोक कुमार गोयल रेंजर सिवाना, मूलाराम बोस पादरड़ी कल्ला, अध्यापक उदाराम केशवर सिणेर, बींजाराम पूर्व सरपंच धारणा, अध्यक्ष मेघवंशी नवयुवक सेवा समिति पादरूपट्टी,मेवाराम परमार अध्यक्ष श्री बाबा रामदेव मेघवाल समाज सेवा संस्थान पाऊँ,मांगाराम पुजारी बाबा रामदेव जी का मंदिर पाऊँ आदि महानुभावों ने इस मांगलिक कार्यक्रम में उपस्थित दी सभा की शोभा बढ़ाई।

कानाराम बुला एवं हुकमाराम बुला इंद्राणा ने आगुंतक मेहमानों का साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया एवं आभार प्रकट किया।
स्वागत ,अभिनंदन एवं छात्रावास संस्थान को सहयोग के लिए संपूर्ण कार्यकारिणी की ओर से श्री चुनाराम जी बुला परिवार इंद्राणा का बहुत-बहुत धन्यवाद, साधुवाद, आभार ।
