मकराना। समता सैनिक दल तहसील शाखा मकराना के तत्वावधान में 1 मई 2026 शुक्रवार को ग्राम बूडसू स्थित गंगा माई मंदिर प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय त्रिगुण पवन बुद्ध पूर्णिमा समारोह का आयोजन शाय7:30 बजे से शुरूकिया गया ।जो देर रात्रि तक चला ।कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान बुद्ध ,बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर एवं ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ।तत्पश्चात समता ध्वज पहनाया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि दल के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश कांसोटिया ने समारोह को बताया कि बुद्ध पूर्णिमा का पर्व भारत सहित संपूर्ण विश्व में श्रद्धा, शांति और आध्यात्मिक जागरण के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर मनाया जाने वाला यह पर्व न केवल बौद्ध अनुयायियों के लिए बल्कि मानवता के लिए आत्म चिंतन एवं नैतिक जीवन मूल्यों को अपनाने का प्रेरक संदेश देता है ।वर्तमान समय में जब विश्व के लोग विभिन्न प्रकार के तनाव और असंतुलन से गुजर रहे है तो ऐसे में भगवान बुद्ध की शिक्षा और भी अधिक प्रासंगिक हो जाती है। उसके संदेश आज भी मानवता को अहिंसा, करुणा और संतुलित जीवन की राह पर अग्रसर होने वाली प्रेरणा प्रदान करती है ।कार्यक्रम को कांसोटिया ने आगे बताया कि भारत सरकार भी बुद्ध के विचारों को वैश्विक स्तर पर शांति और सौहार्द के लिए संतुलन के रूप में बढ़ावा देती है ।भारत को भगवान बुद्ध की भूमि होने का गौरव प्राप्त है और उनकी शिक्षाए देश की सांस्कृतिक विरासत का महत्व पूर्ण हिस्सा है। इस विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करता है ।बुद्ध का संदेश है कि बाहरी सुखों की बजाय ,आंतरिक शांति को प्रदानता दी जाए ।जब मन शांत होगा तभी व्यक्ति सही निर्णय ले सकता है । समाज में सकारात्मक योगदान दे सकता है ।समारोह को गोविंद राम जी बौद्ध ने भगवान बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग को बताया। तो सुरेश बामनिया ने भगवान बुद्ध एवं उसके धम्म के बारे में बताया ।अन्य वक्ताओं में ज्योतिसना बौद्ध,नोलाराम सुवासिया, सैनिक जितेश बडारिया ,सैनिक विक्रम सुवासिया ,जोधाराम अध्यापक ,गोगाराम गुंगलिया के अलावा कई लोगों ने बुद्ध पूर्णिमा का महत्व बताया ।वही इशांत सुवासिया ने 1 मई मजदूर दिवस के महत्व को विस्तार से बताया ।आज के समारोह में शंकर लाल मौर्या, भंवरलाल सुवासिया,सरवन राम सुवासिया ,रामपाल जी बडारिया ,संदीप गोसाईवाल, किशन आसोपिया के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे । समारोह में 14 अप्रैल 2026 को उत्कृष्ट कार्य करने वाले सैनिकों एवं गणमान्य लोगों को प्रशंसा पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अंत में समारोह की अध्यक्षता कर रहे दल के वरिष्ठ सैनिक हनुमान परिहार ने ध्वजा अवरोहण करके कार्यक्रम के समापन की घोषणा की ।कार्यक्रम बहुत ही रोचक एवं आकर्षण का केंद्र रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *