राजकीय चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रहित

बाड़मेर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को लेकर पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ रक्तदान शिविर से किया गया। जयंती समारोह समिति के मीडिया प्रभारी हितेश तंवर ने बताया कि, शुक्रवार 10 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय के ब्लड सेंटर में विशाल रक्तदान शिविर डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ डॉ. हनुमान चोधरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनोपसिंह गुर्जर, डॉ. बी.एल. मंसुरिया, उदाराम मेघवाल,तगाराम खती, उमाशंकर फुलवरिया, संयोजक महिपाल खोरवाल, कार्यक्रम प्रभारी मालाराम गढ़वीर, पूनमचंद खोरवाल ने फीता काटकर किया। रक्तदान शिविर के दौरान स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

जिसमें सभी अतिथियों का साफा एवं भीम दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। वही सर्वप्रथम बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान उदाराम मेघवाल ने कहा कि, आज बाबा साहेब की वजह से हम यहां बैठे हैं।

सविधान की वजह से एससी एसटी के लोग अनेक प्रकार की सरकारी सेवा में है। हमें बाबा साहेब के बताए हुए रास्ते पर चलना है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि, हमें बाबा साहेब की प्रेणाओं एवं उनके विचारों को आगे बढ़ाना है। रक्तदान शिविर के दौरान 51 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान अचलाराम पंवार, लक्ष्मण बडेरा, ईश्वरचंद नवल, वैरसीराम वैंकट,भेरूसिंह फुलवारीया, विक्की मंसुरिया, खेतपाल टाइगर, अजय फुलवारिया, शिविर प्रभारी भुटा खां जुनेजा, अबरार मोहम्मद, विमला बृजवाल, मोहनलाल कोडेचा, मूलाराम पुनड़, डॉ. निर्मल चौहान, डॉ. वीरेंद्र सिंगाड़िया, राकेश कुलदीप, भरत फूलवारिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं जयंती समारोह को लेकर आज दूसरे दिन ज्योतिबा फुले जयंती पर अम्बेडकर कॉलोनी में प्रातः 8 बजे ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी कार्यक्रम सहित पक्षियों के लिए परिंडे लगाने एवं श्रमदान का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *