हिसार । 02 अप्रैल 26 गरुवार को कल्पना चावला कालेज ऑफ़ एजुकेशन महाविद्यालय हिसार मे आयोजित उड़ान -2026 से लिब्रेटिंग टेलेंट, अचीवमेंट एन्ड एक्सलेंस में शिक्षिका वीरेंद्र कौर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला जगत की कई हस्तियों को सम्मानित किया गया l


इसमें कालेज प्रभारी डॉ. भीम सिंह अहलावत ने बताया कि 25 वर्षो से निरंतर महिला उत्थान एवं बालिका शिक्षा के लिए सघर्ष कर रही रा. उ. मा. वि. बोलावली की अध्यापिका अनु. जाति एवं अनु. ज. जा. एवं निर्धन परिवार की महिलाओ एवं बालिकाओं के लिए किसी अवतार से कम नहीं है l इन्होने संगरिया से 3 किलोमीटर दूर एवं गाँव चौटाला से 5 किलोमीटर दुरी पर जवाहर कॉलोनी में अनुसूचित जाति के 120 घरों की बालिकाओं के लिए पाठशाला खुलवाने के लिए 13 वर्षो से सघर्ष कर रही है इसके लिए अध्यापिका वीरेंद्र कौर जिला कलेक्टर, उपमुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव से सेंकड़ा बार मिल चुकी है 1997 से बालिका शिक्षा के अंतर्गत शिक्षा महादान अभियान चलाया हुआ है इसमें प्रति वर्ष 21 से 30 बालिकाओं की स्कूल ड्रेस व स्टेशनरी वितरित कर रही है, हर वर्ष 25 से 30 महिलाओ की बुढ़ापा, विधवा, प्रत्यक्ता, पेंशन लगवा रही है प्रति वर्ष 5 से 20 महिलाओ की नसबन्दी करवा रही है ताकि महिलाओ का जीवन स्तर ऊँचा उठ सकें l 2 से 10 बालक एवं बालिकाओं की विकलांगता पेंशन लगवा रही है अनु. जाति के 32 बालक व 45 बालिकाओं की 21 वर्षो से अपने एवं भामाशाह के सहयोग से कक्षा -3 से 10+2 तक से छात्रवृति दिलवा रही है।
25 वर्षो में 60 से अधिक अनु. जा. की निर्धन बालिकाओं के विवाह मे आर्थिक सहयोग दे चुकी है । प्रति वर्ष 1 या 2 लोगो को प्रेरित कर देह दान करवाती है । वर्ष मे एक बार रक्त दान कर रक्त दान कैप लगाती है l यहां तक कि बालक / बालिका एक समान का उदारण पेश करते अध्यापिका ने 1995 में एक मात्र बालिका संतान पर अपनी नसबन्दी करवा ली l
वीरेंद्र कौर ने अपने सम्बोधन कहा कि देश के निर्धन तबके के बालक व बालिकाओं द्वारा उच्च शिक्षा बीच में ड्राप आउट न करने के प्रेरित करने को कहा और धार्मिक भंडारो कि तर्ज पर उच्च सस्थाओ के बाहर शैक्षिक स्टेशनरी भंडारे लगाने को कहा l ताकि देश के लाखो निर्धन छात्र / छात्राये अपनी शिक्षा पूर्ण कर सकें l
व्याखाता डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि यह सम्मान वीरेंद्र कौर शिक्षा व पर्यावरण के क्षेत्र किए गए कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाता है बल्कि अनु. जा. व अनु. ज. जा. के समाज में शिक्षा के महत्व को उजागर करता है l
रेनू शर्मा ने आये हुए सभी अतिथिगणो एवं प्रतिभागियो का आभार व्यक्त किया l
इस अवसर पर ओमप्रकाश, रेणुका भाटी, आदित्य चौधरी, कमल सेन आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *