अलवर। जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन अलवर के तत्वाधान में दिनांक 3 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय बालक बालिका टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत नूरपुर किया गया। इसमें सब जूनियर, जूनियर तथा सीनियर वर्ग की कुल 12 टीमों ने भाग लिया ।

इसमें मुख्य अतिथि श्रीमती भावना चौधरी प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता भगत सिंह क्रिकेट क्लब नूरपुर के अध्यक्ष भगवान सिंह चौधरी ने की। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अवनी दीप शर्मा सचिव जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन अलवर, लोकेश चौधरी वार्ड पंच, सरदार मीणा,श्याम सेन तरुण भदोरिया जिला मंत्री राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ अलवर, विकास चौधरी, पुखराज परिहार राष्ट्रीय कोच, लक्ष्मण सिंह चौधरी, सेठी सिंह चौधरी, गंगा यादव अलवर, दिनेश डीलर, लक्ष्मण सिंह, भजनलाल, मनोहर आदि शामिल रहे। रामदेव चौधरी, पुखराज परिहार, देवेंद्र सिद्धू दुलीचंद कोहली ने अंपायरिंग में मुख्य भूमिका निभाई।

आयोजन सचिव तथा राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि छात्रा 19 वर्ष फाइनल मुकाबले में कांकरोली क्रिकेट क्लब ने मेजबान नूरपुर को 26 रन से हराया।
17 वर्षीय छात्र वर्ग में नूरपुर क्लब विजय रहा। सीनियर वर्ग छात्र में गंजपुर की टीम विजेता रही। 19 वर्ग छात्र में शहीद भगत सिंह क्लब नूरपुर विजेता रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथि गणों ने खिलाड़ियों को खेल में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों ने आयोजन सचिव देवेंद्र सिंह सिद्धू की प्रशंसा की तथा खेल के विकास के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
