सांचौर । अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर की महत्वपूर्ण बैठक नरेश पातलिया की अध्यक्षता में बाबा रामदेव मंदिर जीनगर कॉलोनी सांचौर में आयोजित हुई ।

जिसमें 14 अप्रेल 2026 को भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जंयती को धूमधाम से मनाएं जाने का निर्णय लिया गया ।
इसके सफल आयोजन हेतु प्रचार-प्रसार के लिए पेंपलेट का विमोचन महंत श्री बलदेव नाथ, गणेश शिव मठ शिवनाथपुरा के कर कमलों से किया गया ।


सेवा समिति के महासचिव कानाराम पारीक ने जानकारी दी कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर सांचौर शहर में भव्य वाहन रैली तथा अम्बेडकर उद्यान बी ढाणी में मुख्य समारोह का आयोजन होगा । जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं । इस बैठक में समारोह व कार्यक्रम के मुख्य मेहमानों के नामों, भामाशाहों को प्रेरित करने, पेंपलेट विमोचन करके घर-घर अधिकाधिक प्रचार करने, वाहन रैली के लिए प्रशासनिक अनुमति लेने तथा रूट-चार्ट तय करने पर चर्चा करके उचित निर्णय लिए गए ।
अध्यक्ष नरेश पातलिया ने बताया कि अम्बेडकर जयंती के अवसर पर सांचौर की सड़कों पर आयोजित होने वाली वाहन रैली पूरे राजस्थान में भव्य व अनुशासित होती है । इस दौरान आयोजित होने वाले चार दिवसीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता निभाकर सफल बनाएं ।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नेमीचंद खोरवाल, मेघवाल समाज अध्यक्ष भंवराराम खांभू, लॉर्ड बुद्धा कॉलेज निदेशक डॉ. आसूराम सिंघल, जीनगर समाज पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल चितारा, गर्ग समाज अध्यक्ष मसराराम गर्ग, एडवोकेट राजेंद्र कुमार हींगडा, उपाध्यक्ष अंबालाल रानुआ, मोहनराम पारीक, ब्लॉक अध्यक्ष राज शिक्षक संघ प्रगतिशील सांचौर मेवाराम बाजक, वासुदेव चितारा, हरीश कुमार जीनगर पटवारी,रूपाराम परमार, सावलाराम जयपाल, जोधाराम कालमा, पूनमाराम सिंघल, संजय कालमा, प्रवीण कुमार आदि कई गणमान्य जन मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *