सरदारशहर। राजस्थान कानूनगो संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के हाल ही में जयपुर में हुए निर्वाचन में सरदारशहर के कानूनगो दौलतराम जांगिड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया है। उनके इस चयन पर सरदारशहर में राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

यह स्वागत कार्यक्रम तहसील परिसर में आयोजित किया गया। इसमें तहसीलदार रतनलाल मीणा और नायब तहसीलदार पवन कुमार मीणा सहित राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने दौलतराम जांगिड़ को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर गिरदावर मनफूल सहारण, मनोज मेघवाल, मनफूल नायक, दिग्पाल खीचड़, हिंगलाजदान, संगीता टेलानी, बिरमा सिहाग, सुनीता जाट, मोनिका नवरत्न, ओमप्रकाश स्वामी, प्रकाश मेघवाल, विकास जांगिड़ सहित समस्त गिरदावर और कानूनगो साथी मौजूद रहे। इनके अलावा, पटवार संघ अध्यक्ष रामस्वरूप, संदीप सारण, विनोद भांभू और हरीराम ऐचरा सहित अनेक कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *