जयपुर। समर्पण संस्था के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी विराटनगर निवासी बनवारी लाल मेहरड़ा व संस्था अध्यक्ष डॉ . दौलतराम माल्या ने बताया की समर्पण संस्था की ओर से 16 वां रक्तदान शिविर 15 मार्च 2026 को जयपुर के प्रताप नगर, सेक्टर 17 मे स्थित “रावत पब्लिक स्कूल” प्रताप नगर ,सांगानेर में आयोजित किया जाएगा ! जिसमें हर वर्ष की भांति इस बार भी लगभग 200 यूनिट करने का लक्ष्य रखा गया है !

समर्पण संस्था के उपाध्याय बी एल मेहरड़ा ने कहा की रक्तदान मानवता की उस अनमोल सेवा का प्रतीक है जो बिना किसी अपेक्षा की दी जाती है ! यह न केवल एक चिकित्सकीय प्रक्रिया है बल्कि एक हमारा सामाजिक दायित्व भी है जो किसी की भी जान बचाने में सीधा योगदान देता है ! दुनिया भर में हर वर्ष लाखों लोग दुर्घटनाओं ,सर्जरी, कैंसर उपचार या जन्मजात रोगों जैसे थैलेसिमिया के कारण रक्त की बहुत आवश्यकता महसूस करते हैं !

रक्त एक ऐसा संसाधन है जो कृत्रिम रूप से नहीं बनाया जा सकता ! यह केवल स्वस्थ व्यक्ति दान कर सकता है ! एक यूनिट रक्तदान करने से तीन-चार मरीजों की मदद हो सकती है क्योंकि इस रक्त को रेड ब्लड सेल्स , प्लेटलेट्स और प्लाज्मा में विभाजित किया जाता है ! रक्तदान करने करने से शरीर स्वस्थ रहता है ,मस्तिष्क में तनाव कम होता है ,कैंसर जैसी भयंकर बीमारी नहीं होती है और मन में शांति बनी रहती हैं ! यह रक्तदान लाखों लोगों की जिंदगियों को रोशन कर सकता है।
बी एल मेहरड़ा उपाध्यक्ष -समर्पण संस्था एवं वरिष्ठ समाज सेवी, विराट नगर, राज.
मो.नं. 8058258861.जानकारी ले सकते हैं।
