
नई दिल्ली। समता सैनिक दल का दो दिवसीय स्थापना दिवस पर दिल्ली के अंबेडकर भवन रानी झांसी रोड में मनाया गया।यह कार्यक्रम 23 सितंबर एवं 24 सितंबर 26 को आयोजित हुआ। जिसमें डीडवाना – कुचामन जिले से सैकड़ो वर्दीधारी सैनिकों ने भाग लिया 23 सितंबर को कार्यक्रम में पूरे देश में दल को मजबूत करने से संबंधित चर्चा हुई। वहीं 24 सितंबर को दल में विशेष काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

जिसमें राजस्थान प्रदेश के महासचिव ओमप्रकाश कांसोटिया एवं मकराना तहसील के तहसील कमांडर किशन लाल गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष टैक सिंह गौतम,राष्ट्रीय सचेतक A .R. जोशी एवं पूरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सम्मानित किया। जिसकी मकराना एवं डीडवाना जिले के सभी सैनिकों ने कार्यक्रम की सराहना की एवं भविष्य में दूसरे सैनिकों को भी आगे बढ़कर कार्य करने की प्रेरणा मिली।
