सांचौर । जालोर जिले की ग्राम पंचायत सांकड़ के अटल सेवा केंद्र पर गत शुक्रवार को द्वितीय जिला स्तरीय डॉ बी आर अम्बेडकर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अजाक कि ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अजाक के सचिव प्रकाशचंद सोलंकी (वरिष्ठ अध्यापक) ने बताया कि गत शुक्रवार को पंचायत समिति सरनाऊ की ग्राम पंचायत सांकड़ के अटल सेवा केंद्र पर महंत गणेशनाथ महाराज,गणेश शिव मठ, शिवनाथपुरा सांचौर मुख्य अतिथि, धर्माराम परमार पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि की अध्यक्षता और विशिष्ट अतिथि क्रमशः आसूलाल गोयल, जिला अध्यक्ष,अजाक जिला शाखा सांचौर, देवीलाल विश्नोई सरपंच प्रतिनिधि सांकड़, केवलाराम परमार अध्यक्ष अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर चितलवाना, छगनलाल धोरावत अध्यक्ष डॉ अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी जिला सांचौर के जिला अध्यक्ष और रामेश्वर लाल, ग्राम विकास अधिकारी सांकड़ के सानिध्य में आयोजित किया गया।


प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर आसूलाल ने उद्धबोधन में कहा कि शतरंज खेल केवल खेल ही नहीं बल्कि व्यक्ति के बुद्धित्व, धैर्य, एकाग्रता,रणनीति और खेल में परिस्थितियों अनुसार आंकलन कर तत्काल निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ावा देता हैं। इस प्रतियोगिता में कुल 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया है।


दो आयु ग्रुफ जिसमे वरिष्ठ वर्ग (18 वर्ष की आयु से ऊपर) में 09 तथा कनिष्ठ में 23 खिलाड़ी। प्रतियोगिता नॉक आउट सिद्धांत पर आयोजित किया जाएगा। परम श्रद्रेय महंत गणेशनाथ महाराज, मुख्य अतिथि ने सम्बोधन में चैस प्लेयर्स को खेल की भावना का परिचय देते हुए अपनी श्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आव्हान किया गया। हार जीत खेल का हिस्सा हैं। चैस खिलाड़ी हारने पर भी सिखता है और अनुभव प्राप्त करता हैं। शुभारभ के प्रथम मैच भूराराम चितारा वर्सेज नरपत कुमार परमार के लिए महंत ने टॉस के जरिए मोहरे प्रदान कर प्रतियोगिता को शुरू किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर महंत गणेशनाथ महाराज सांचौर के शिष्य बलदेवनाथ महाराज के कर कमलों द्वारा भाग लेने वाले सभी चैस प्लेयर्स को मोमेंटो और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। वरिष्ठ आयु वर्ग प्रथम विजेता भूराराम चितारा, द्वितीय स्थान पर विजयराज चौहान तथा तृतीय स्थान पर बाबूलाल पारेंगी। इसी तरह कनिष्ठ आयु वर्ग में कल्पेश प्रथम, मनोहर द्वितीय तथा साहिल तृतीय स्थान पर रहे। भामाशाह का सम्मान किया गया। इस अवसर पर हरचंदराम चौहान सामराणी रानीवाड़ा, सांवलाराम मनोहर नरसाणा बागोड़ा, हिम्मताराम जेपावत, कूकावास, बंशीलाल जयपाल वाडा भाड़वी, प्रहलादराम पांचल कोड़का रानीवाड़ा नरिंगाराम, खेल प्रभारी अजाक ज़वाराराम पंचाल, अजाक ब्लॉक सरनाऊ के अध्यक्ष मेघाराम परमार, ब्लॉक चितलवाना के पूंजाराम गोयल, रायमल राणावत,बाबूलाल पारेंगी, अम्बालाल रानुआ, गोदाराम परमार, निम्बाराम मेघवाल ग़मनाराम गुलसर सरनाऊ, प्रकाशचन्द जीनगर, महेंद्र कुमार गुलसर, जयंतीलाल अध्यापक छोटी विरोल,विजय चितारा सहित काफी संख्या में सदस्यगण, भामाशाह, अभिभावकगण सहित लोग मौजूद रहे। मंच का संचालन ज़वाराराम पंचाल भाटीप ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *