बाड़मेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बाडमेर के तत्वावधान में भीयाड में चल रहे होबी सेन्टर में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया तथा जागरुकता रैली निकाली गई।

पूर्व नायब तहसीलदार पुनमाराम गोदारा द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा स्थानीय संघ शिव के कोषाध्यक्ष गेमराराम परिहार ने स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया । गोदारा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि तम्बाकू कैंसर के रुप में हमारे घरो को उजाङ रहा है। हमें इसका विरोध कर हमारे घरों को बचाना है। उन्होंने हुनर सीख रहे बच्चों से बात कर शिविर की जानकारी ली। तत्पश्चात् वंदे गंगाजल संरक्षण तथा तम्बाकू निषेध जागरूकता रैली पोस्टर का विमोचन कर रैली को रवाना किया।
शिविर संचालक वेदाराय मेघवाल प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों ने हाथों में तख्तियाँ पकडे निनाद लगाते हुए मुख्य बाजार तक जागरुकता रैली निकाली । लोग दुकानों से बाहर आकर रैनी को देखने लगे। उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों से विद्यार्थी अपनी अपनी पसंद का कौशल सीख रहे हैं।
स्थानीय संघ सचिव पोकर राम सोलंकी ने धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर पवनी चौधरी व प्रमिला चौधरी ने केले वितरित किये तथा दिनेश बालवां ने बच्चों को आमरस पिलाया ।
