
• जागो हुक्मरान न्यूज
सांचौर | जिला बचाओं संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्व राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई नेतृत्व में शुक्रवार को ग्रामीणों का धरना 41वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान डांगरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम सांचौर एसडीएम को ज्ञापन देकर सांचौर जिला बहाल करने की मांग की गई। इस दौरान धरने को संबोधित करते हुए किसान संघ नेता सवाराम पुरोहित, नैनाराम सुथार, शैतान सिंह, भानाराम मेघवाल, पथुराम, लाडूराम डी. बिश्नोई एवं एडवोकेट नरेंद्र कुमार ने अपने विचार व्यक्त किये। और उन्होंने कहा कि जिला बहाल करने से प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुदृढ़ होंगी, और क्षेत्र का विकास भी होगा। और कहा कि आंदोलन किसी एक समाज का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की आवाज है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही जिले की बहाली की घोषणा नहीं होती है,तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर पिरसिंह रावणा राजपूत,जबरसिंह राजपूत, मशरसिंह, मेघसिंह,नारायण सिंह,भूराराम पुरोहित, भरत पी. पुरोहित, मांगेगाराम, भानाराम एम, नेताराम, वसनाराम, गणेशाराम, किशोर, भागीरथ डी,भाखराराम,मोहनलाल, चुन्नीलाल,जगमाल, भगवानराम, ठाकराराम, किशनलाल, जगदीश, जयकिशन, नारायण, देरामाराम, भूराराम बिश्नोई, नरसीराम देवासी, नरसेंगाराम देवासी, मुकेश, माधवलाल, नरपत सिंह राजपूत, हंसाराम लोहार, जैसाराम लोहार, पुनमाराम एच. सुथार, मांगीलाल राणा, सोगाराम राणा, फरसाराम गर्ग, मदन सिंह रावणा राजपूत, पुनमाराम बिश्नोई सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्ट: अरविन्द डाभी
