नागौर । श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ राजस्थान के तत्वावधान में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश कार्य समिति की बैठक एवं जयंती समारोह का भव्य आयोजन रविवार, 1 फरवरी 2026 को मेघवाल समाज भवन, मेड़ता सिटी (नागौर) में किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र प्रातः 09:15 बजे से 12:15 बजे तक तथा समापन सत्र दोपहर 01:15 बजे से सायं तक आयोजित होगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य रवि शेखर मेघवाल, राष्ट्रीय महामंत्री, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ (नई दिल्ली) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोहनलाल मेघवाल, प्रदेश अध्यक्ष, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ राजस्थान द्वारा की जाएगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती प्रेमिला कुंडरा (पूर्व विधायक, नागौर), श्रीमान चुनिलाल राजस्थानी (राष्ट्रीय प्रवक्ता), ओमप्रकाश मेघवाल सहित अनेक गणमान्य सामाजिक व राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहेंगी।

समारोह के दौरान श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की रूपरेखा, संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही समाज के उत्थान, एकता और संगठन को मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
कार्यक्रम संयोजन में प्रदेश कोषाध्यक्ष धर्माराम डेवाल, प्रदेश महामंत्री गणेश तालानियां, प्रदेश प्रवक्ता ओपी हटीला, प्रदेश मंत्री कपिल देव एवं जिला अध्यक्ष बाबूलाल बोहरा सहित प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ राजस्थान ने सभी समाज बंधुओं, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
