• जागो हुक्मरान न्यूज

चीतलवाना | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्री खेतेश्वर शिक्षण संस्थान देवड़ा के होनहारों ने 12वीं बोर्ड में परचम लहराने के बाद 10वीं बोर्ड में भी शानदार परीक्षा परिणाम दिया हैं। 10वीं बोर्ड में छात्र राजूराम पुरोहित ने 85.67 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में टॉप किया। वही,सत्यपाल देवासी 83.50%,पुजा H पुरोहित 76.67%,निरमा राजपुरोहित 74.67% पायल कंवर 73.67%,राजपुरोहित निरमा K 68.67%,उगम चौधरी 67.00%,हितेश सिंह पुरोहित 66.17%,भावना चौधरी 65.00%,रामलाल 63.00% व निरमा पुरोहित B 60.67% अंक अर्जित कर विद्यालय नाम रोशन किया। इस दौरान विद्यालय के संस्था प्रधान व निदेशक अजीतसिंह पुरोहित ने होनहारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

रिपोर्ट: अरविंद डाभी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *