
चौमूं (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। शहर के मोरीजा रोड स्थित बलाई समाज सभा-भवन पर रविवार को बलाई विकास समिति जयपुर, मुख्यालय-चौमूं के अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
समिति के महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया ने बताया कि आगामी 8 मार्च 2026, अंतरराष्ट्रीय दिवस पर समिति द्वारा आयोजित होने वाले महिलाओं का सम्मान समारोह को लेकर चर्चा-परिचर्चा की गई एवं जिम्मेदारियां दी गई। इसके पश्चात महिला दिवस पर होने वाले महिलाओं का सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन समिति के संरक्षक व सेवानिवृत्त एडीएम के.आर. बुनकर द्वारा किया गया।
इस मौके पर समारोह के मुख्य संयोजक समाजसेवी सुमन सुरेश कुमार महरिया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी जयपुर के सेवानिवृत उप प्रबंधक लालाराम महरडा, सनराइज होटल बिलौची मैनेजर गोपीराम महरडा, सह संयोजक जालसू पंचायत समिति सदस्य सुनीता वर्मा, गोविंदगढ़ पंचायत समिति सदस्य व समाजसेवी राधेश्याम खारडिया, समाजसेवी सायर चंद बुनकर, उपाध्यक्ष नाथूलाल बराला, एडवोकेट राधेश्याम बुनकर, कालूराम सामरिया, उपकोषाध्यक्ष नानगराम लूनिवाल, सचिव राजेंद्र प्रसाद काला, सांवरमल छेड़वाल, मुकेश कुमार कालोया, कार्यकारी सदस्य गोपाल लाल देवठिया, तुलसीराम बामणिया, हाथनोदा ग्राम इकाई अध्यक्ष राहुल कुमार जोया आदि मौजूद रहे।
