94.17% अंकों के साथ सचिन गर्ग और संजय जाटव ने दिलाया गौरव

• जागो हुक्मरान न्यूज

सांचौर | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सांचौर शहर स्थित जीवन ज्योति छात्रावास के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर सांचौर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एससी-एसटी वर्ग के लिए सांचौर में संचालित एकमात्र निजी छात्रावास जीवन ज्योति हॉस्टल के होनहारों ने शानदार व उत्कृष्ट परिणाम दिया है।
हॉस्टल के डायरेक्टर गणपतलाल धोरावत ने बताया कि छात्र सचिन गर्ग पुत्र सोनाराम देवड़ा तथा संजय जाटव पुत्र बालूराम झाब ने 94.17 प्रतिशत अंक अर्जित कर छात्रावास में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही ये दोनों विद्यार्थी जिला मेरिट सूची में भी श्रेष्ठ स्थान पाने में सफल रहे हैं।

छात्रों की इस सफलता पर उनके परिजनों,शिक्षकों और छात्रावास में खुशी जताई। डायरेक्टर धोरावत ने बताया कि छात्रावास में आधुनिक सुविधाओं से युक्त जिसमें शुद्ध आरओ पेयजल, वाशिंग मशीन, सीसीटीवी निगरानी,अध्ययन के लिए लाइब्रेरी जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं।

जीवन ज्योति हॉस्टल में वर्तमान में कक्षा 3 से 12वीं तक के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ है। सांचौर शहर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के समीप स्थित यह हॉस्टल छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्तम वातावरण प्रदान कर रहा है।

रिपोर्ट : अरविंद डाभी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *