• जागो हुक्मरान न्यूज

जीवन एक यात्रा है : आशाराम

जीवन एक खेल है। जीवन एक संघर्ष है ।जीवन एक खुशनुमा पल है ।जीवन दुखो का सागर है ।।जीवन एक जिम्मेदारी है ।।जीवन के नाना प्रकार के रूप है जो किसी ना किसी समय रूप बदलकर मनुष्य के सामने प्रकट होते है । और उन्ही रूपो को मनुष्य का सुख दुख समझ लेता है ।। बल्कि जैसे गिरगिट रंग बदलता है वैसे ही जीवन अपना रंग बदलता है ।। वास्तविक रूप से मनुष्य सुख दुख परिचित ही नही है साधारणत मनुष्य अपने मन के अनुसार कार्य ना होने को अपना दुख समझता है लेकिन वास्तविक रूप से क्या वो दुख है यह बिंदु विचारणीय है आज संसार में लाख लोग अपाहिज पड़े है भूखे प्यासे अपना जीवन काट रहे है ।। क्या वो दुख की प्रकाष्ठा है ??? और कुछ लोगो को पानी अपने आप ही लेना ही दुख हो जाता है ।। मन चंचल है इस पर विजय पाना दुष्कर है ।।वास्तविक रूप से जीवन को परिष्कृत करना ही जीवन का सच्चा रूप है परिष्कृत जीवन में झूठ, बईमान, छल, अहंकार, घमंड, हिंसा इनका का स्थान नहीं होना चाहिए।। बल्कि सच्चाई, मेहनत, अपने कर्म से कुछ जिम्मदारी पूर्वक कुछ करने की हिम्मत होनी चाहिए क्योंकि यह सब चीजे ही मनुष्य को जानवर से अलग करती है ।।इस संसार में जितने महान लोग है या हुए थे।। सब के जीवन में कठिनाइयां आई ।।क्योंकि कठिनाइयां जीवन को अच्छा बनाने के सहायक होती है ।।कठिनाइयों को चैलेंज मानकर हिम्मत के साथ आगे बढ़ने का नाम जीवन है।

लेखक : आशा राम
अध्यक्ष- शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा- सरदारशहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *