चौमूं (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। जालसू ग्राम पंचायत में स्थित जय बाबा रामदेव मंदिर परिसर में मंगलवार को बलाई विकास समिति जयपुर मुख्यालय-चौमूं की ओर से 8 मार्च को महिला दिवस पर बलाई सभा-भवन मोरीजा रोड़ चौमूं में आयोजित होने वाले महिलाओं का सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन समिति के उपाध्यक्ष कालूराम सामरिया के नेतृत्व में किया गया।


समिति के महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया व उपकोषाध्यक्ष नानगराम लुनिवाल ने बताया कि समारोह में प्रशासनिक, शैक्षिक, राजनीतिक व सामाजिक सेवाओं में उल्लेखनीय कार्य कर रही है, उन सभी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
समिति उपाध्यक्ष कालूराम सामरिया ने महिलाओं को समारोह में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने के लिए आह्वान किया।
इस दौरान समाजसेवी रामावतार सामरिया, मुन्नी देवी, कमली देवी, प्रेम देवी, प्रियंका देवी, सुनीता देवी, प्रिया सामरिया, सोहनलाल, पांचूराम, धर्मेंद्र कुमार, सीताराम, मनीष, योगेश, गुड्डू, सचिन, राहुल, श्रीपाल, कार्तिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *