जयपुर। (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति पिछड़ी जाति अधिकारी कर्मचारी समन्वय परिषद राजस्थान आवासन मण्डल की आम सभा बैठक एवं नववर्ष स्नेह मिलन समारोह उप आवासन आयुक्त बी.एल. मीणा की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन सेक्टर-8 मानसरोवर, जयपुर में आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि पूर्व परिषद अध्यक्ष पी.एम. डीगरवाल, पूर्व पदाधिकारी आत्मानंद उज्जेनिया, भगवती प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद वर्मा बैठक मे आवासन मण्डल के अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया एवं सर्व सहमति से अशोक सामरिया को चौथी बार निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुना।

मण्डल मे समन्वय परिषद 1979 से आरक्षित वर्ग के हितार्थ कार्य कर रही।सामरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं कहा परिषद मे आरक्षित वर्ग के सभी अधिकारी, कर्मचारी सदस्य है, शीघ्र प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। मण्डल मे आरक्षित वर्ग कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों की द्वितीय पहचान निर्देशिका बनाई जाएगी जिससे आपस में संपर्क के साथ पद, पदस्थापन, सेवानिवृत्त आदि के बारे मे सभी को जानकारी हो सके।मण्डल के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को आपस मे समन्वय के साथ अहंकार, पूर्वाग्रह और द्वेषता खत्म कर एक परिवार तरह मिलकर मण्डल की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए। विभागो मे रोस्टर, बैक लॉग, पदोन्नति, कार्य स्थल पर उत्पीडन समस्याओं के साथ पद स्थापन, कार्य विभाजन मे भी भेदभाव का सामना करना पड रहा है। राजस्थान सरकार को सभी मांगो को लेकर शीघ्र मांग पत्र दिया जाएगा। सामरिया वर्तमान मे अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति, अधिकारी कर्मचारी संयुक्त महासंघ के भी प्रदेशाध्यक्ष है।बैठक मे वरिष्ठ कार्मिक प्रबंधक प्रभुलाल मीणा, आवसीय अभियन्ता जे.सी. गोधा, दारासिंह, धनराज नायक, जे.पी. वर्मा, रमेश महावर, राजेन्द्र प्रसाद, सम्पदा प्रबंधक रामू मीणा, किशोर चंद, मोहन लाल बुनकर, सहायक आवासन अधिकारी रामलाल मीणा, अशोक जाजोरिया, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी गणेश वर्मा, श्याम बिहारी, राजेश खींची, लेखाधिकारी घनश्याम मीणा, रामकिशन मीणा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश मीणा, रामकिशोर मीणा, रामनारायण जाबडोलिया, कन्हैयालाल पालीवाल, कैलाश मीणा, पुष्पेन्द्र मीणा, छाजूराम मीणा, नरेन्द्र वर्मा, घनश्याम रेगर, कनिष्ठ अभियन्ता मोहनलाल कसोटिया, राहुल मीणा, पुनम बैरवा, बलराम, मनीष कुमार मीणा, महेन्द्र मीणा, अजय मीणा, रुक्मणी, रामकृपाल मीणा, नितेश कुमार, कोमल मीणा, गणेश मीणा, रोशन महावर, अनिल आसीवाल, महेश कुमार, सांवरलाल मीणा, मुकेश तंवर आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
