आज जब हम 21वीं सदी के तीसरे दशक में जी रहे हैं, तब भी हमारे समाज का एक बड़ा हिस्सा मध्यकालीन रूढ़ियों और अतार्किक मान्यताओं में जकड़ा हुआ है।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस केवल प्रयोगशालाओं (Labs) तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे आम आदमी की सोच का हिस्सा बनना चाहिए।
तर्क की कसौटी: कुछ ज्वलंत उदाहरण
अंधविश्वास अक्सर विज्ञान के ही किसी नियम का गलत फायदा उठाकर फैलाया जाता है। आइए देखें कि कैसे वैज्ञानिक समझ इन भ्रमों को तोड़ती है
पीलिया का झाड़-फूंक (Jaundice vs Science): अक्सर लोग पीलिया होने पर गले में माला डलवाते हैं या झाड़-फूंक करवाते हैं। विज्ञान कहता है कि पीलिया लिवर की बीमारी है जो खान-पान और साफ-सफाई से ठीक होती है। झाड़-फूंक के दौरान समय गंवाना रोगी के लिए जानलेवा हो सकता है।
नींबू-मिर्च और बुरी नजर
दुकानों या गाड़ियों के बाहर नींबू-मिर्च लटकाना एक आम अंधविश्वास है। तर्क कहता है कि नींबू की अम्लीय (Acidic) गंध से कीड़े-मकौड़े दूर रह सकते थे (पुराने समय में), लेकिन इसका ‘भाग्य’ या ‘बुरी नजर’ से कोई वैज्ञानिक संबंध नहीं है।
ग्रहण का डर
सूर्य या चंद्र ग्रहण को अशुभ मानकर भूखे रहना या बाहर न निकलना केवल एक खगोलीय घटना (Celestial Event) का डर है।
विज्ञान हमें सिखाता है कि यह केवल छाया का खेल है, किसी देवता का कोप नहीं।
राजस्थान का सामाजिक परिप्रेक्ष्य और चुनौतियां
राजस्थान वीरों की भूमि है, लेकिन यहाँ आज भी कुछ क्षेत्रों में मृत्यु भोज, बाल विवाह और डायन प्रथा (Witch Hunting) जैसी कुरीतियाँ अंधविश्वास की आड़ में जीवित हैं।
शिक्षा बनाम साक्षरता
केवल साक्षर होना काफी नहीं है। यदि एक उच्च शिक्षित व्यक्ति भी शुभ-अशुभ के फेर में पड़कर अपनी तार्किक क्षमता खो देता है, तो वह शिक्षा अधूरी है।
मानसिक स्वास्थ्य
कई बार मानसिक रोगों (जैसे हिस्टीरिया या सिजोफ्रेनिया) को ‘ऊपरी हवा’ या ‘भूत-प्रेत’ का साया मान लिया जाता है। यहाँ विज्ञान की भूमिका बढ़ जाती है—हमें समाज को बताना होगा कि यह ‘मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमीटर्स’ का असंतुलन है, जिसका इलाज मनोचिकित्सक के पास है, भोपे के पास नहीं।
शिक्षक की भूमिका
एक ‘थिंक टैंकके रूप में*
विद्यालय समाज की वह नर्सरी है, जहाँ वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बीज बोए जाते हैं।
हमें छात्रों को ‘प्रश्न पूछने की आजादी’ देनी होगी
यदि कोई बच्चा पूछे कि “ऐसा क्यों होता है?”, तो उसे दबाने के बजाय उसे प्रयोग (Experiment) के माध्यम से समझाएं।
विद्यालयों में ‘विज्ञान क्लब’ के माध्यम से चमत्कारों के पीछे छिपे विज्ञान (Magic vs Science) का पर्दाफाश करें।
निष्कर्ष
पे बैक टू सोसाइटी’ और विज्ञान
जैसा कि हम अक्सर चर्चा करते हैं, समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी (Pay Back to Society) केवल आर्थिक नहीं, बल्कि वैचारिक भी है।
अंधविश्वास का सबसे अधिक शिकार गरीब और वंचित वर्ग होता है। उन्हें तर्कसंगत बनाना और वैज्ञानिक चेतना से लैस करना ही वास्तविक सामाजिक न्याय है।
”विज्ञान एक वरदान है, यदि वह विवेक के साथ है। और विवेक तब आता है जब हम अंधविश्वास की बेड़ियाँ तोड़ देते हैं।”
जय विज्ञान जय भारत जय संविधान

लेखक
सोहन लाल सिंगारिया
प्राचार्य एवं
सामाजिक कार्यकर्ता ब्यावर
94622 60179
sohanlalsingaria@gmail.com दिवस: अंधविश्वास के अंधकार में तर्क की मशाल

sohanlalsingaria@gmail.com