• जागो हुक्मरान न्यूज

सरदारशहर | भानीपुरा पुलिस ने 80 लाख की अवैध शराब पंजाब से गुजरात तस्करी कर लेजाते हुए ट्रक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि महानिरीक्षक बीकानेर रेंज द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान की पालना में लोकेन्द्र दादरवाल अति पुलिस अधीक्षक चूरू, रामेश्वरलाल वृताधिकारी वृत सरदारशहर सुपरविजन में गुरुवार को रायसिंह थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस थाना भानीपुरा की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए गस्त के दौरान नाकाबन्दी थाना भवन के सामने मेगा हाईवे पर पंजाब से गुजरात शराब तस्करी कर तस्करी लेजाते रमेश कुमार 25 पुत्र पानूराम जाट निवासी नारायणपुरा तहसील सांचोर जिला जालौर को 850 कार्टुन पंजाब निर्मित अवैध शराब बीयर मय ट्रक सहित गिरफ्तार कर राजस्थान आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गयी है। थानाधिकारी ने बताया कि ट्रक सहित अवैध पंजाब निर्मित बीयर की कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गयी है।

इस कार्यवाही में भानीपुरा थाने की टीम में थानाधिकारी रायसिंह, रामेश्वरलाल सउनि, रामचन्द्र हैडकानि, राजेन्द्र प्रसाद कानि, पवन कुमार कानि, अमरसिंह उनि डीएसटी प्रभारी जिला चूरू मय टीम का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *