• जागो हुक्मरान न्यूज

बाड़मेर | बाड़मेर निवासी सूरजपाल का देश की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्था रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट, बेंगलुरु में रिसर्च फेलोशिप के लिए चयन हुआ है। इससे पूर्व सूरजपाल का चयन पीएचडी के लिए आईआईटी गुवाहाटी और इंदौर में हो चुका है।
बाड़मेर जिले के आदर्श ढूण्ढा के रहने वाले युवा सूरज पाल ने सीमित संसाधनों और संघर्षपूर्ण जीवन के बावजूद अंतरिक्ष एवं भौतिकी के क्षेत्र मंे अनुसंधान करने का सपना साकार करके दिखाया है। उनके पिता जगदीश मेघवाल सरकारी विद्यालय में प्रधानाचार्य एवं माता मंजू देवी गृहिणी हैं। रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट, बेंगलुरु को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान और भौतिकी क्षेत्र में अग्रणी माना जाता है। सूरजपाल के मुताबिक उसके लिए इस मुकाम तक पहुंचने की यात्रा आसान नहीं थी। उसकी मेहनत के साथ माता-पिता के सहयोग और गुरुजनों के मार्गदर्शन की बदौलत यह कामयाबी मिल पाई। सूरजपाल की प्रारंभिक शिक्षा सिवाना में हुई और उसने दसवीं में 94.17 प्रतिशत के साथ बाड़मेर जिले मंे प्रथम स्थान हासिल किया। दिल्ली के केएमसी कॉलेज से बीएससी करने के बाद सूरज पाल ने आईआईटी मद्रास से एमएससी की डिग्री हासिल की। इसके बाद सूरज पाल अब खगोल भौतिकी में रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट बेंगलुरु से अपनी पीएचडी पूरी करेंगे। सूरजपाल के पिता जगदीश मेघवाल एवं माता मंजू देवी के मुताबिक फिजिक्स में एमएससी होल्डर होना और फिर इसी फील्ड में रिसर्च फेलोशिप के रूप में चयन होना उनके लिए बहुत बड़े गर्व की बात है।

Report : Team JHN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *