• जागो हुक्मरान न्यूज

सांचौर | कम संसाधनों और विषम परिस्थितियों के बावजूद, सांचौर जिले की मेघवाल समाज की बेटियों ने 12वीं कला वर्ग के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिलेभर में समाज का नाम रोशन किया है। अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर इन होनहार बालिकाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती।
समाज की ये बेटियाँ आज “मेघ रत्न” के रूप में उभरी हैं, जिन्होंने संघर्ष और सीमित साधनों के बावजूद श्रेष्ठ परिणाम हासिल किए हैं। समाज को गौरवान्वित करने वाली इन सभी बालिकाओं को ढेरों बधाइयाँ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।

  • 1. रुक्मणी मेघवाल – 96.40% पिता: मोहनलाल मेघवाल (खेती) गांव: मूली विद्यालय का नाम: विवेकानंद बाल विद्या मंदिर,झाब, लक्ष्य: प्रशासनिक सेवा में जाना हैं।
  • 2. कैलाशी कुमारी पुत्री बगदाराम बागली – 94.40%
  • 3. सीमा कुमारी पुत्री विराराम, खोटे हरियाली – 93.00% राउमावि अरणाय
  • 4. हीना कुमारी पुत्री विजाराम – 91.80% (राउमावि गुड़ा हेमा)
  • 5. उर्मिला कुमारी पुत्री भोमाराम, खोटे हरियाली – 90.80% राउमावि अरणाय
  • 6. परमेश्वरी पुत्री प्रकाश कुमार, देवड़ा – 90.80%प्रताप पब्लिक उमावि, देवड़ा
  • 7. ऐश्वर्या पारीक पुत्री स्व. सांवलाराम मेघवाल, परावा – 90.20%  राउमावि परावा

इन सभी बालिकाओं की मेहनत व सफलता समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज को गर्व है कि बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज का नाम रोशन कर रही हैं।

रिपोर्ट : अरविंद डाभी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *