बलाई विकास समिति की बैठक संपन्न

चौमूं (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। शहर के मोरीजा रोड स्थित बलाई समाज सभा-भवन में रविवार को बलाई विकास समिति, जयपुर (मुख्यालय-चौमूं) की बैठक वरिष्ठ समाजसेवी लालाराम मेहरडा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इससे पूर्व संत रविदास जयंती पर संत रविदास महाराज के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारी ने कहा कि संत रविदास ने जातिगत भेदभाव का खंडन किया एवं आंतरिक भक्ति व सामाजिक समानता पर जोर दिया।
समिति के अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार व महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया ने बताया कि बैठक में समिति द्वारा आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान समारोह करने का निर्णय लिया गया। साथ ही भूमि खरीद व भवन निर्माण हेतु चर्चा की गई।
इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह नारनोलिया, कालूराम सामरिया, उप महासचिव हनुमान सहाय झाटीवाल, उपकोषाध्यक्ष नानगराम लुनीवाल, सचिन सांवरमल छेडवाल, गोपाल लाल बुनकर, संगठन सचिव मुकेश कुमार कालोया, कार्यकारिणी सदस्य घीसालाल बबेरवाल, गुलाब नाथ बुढगाया, गोपाल लाल देवठिया, तुलसीराम बामनिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *