
• जागो हुक्मरान न्यूज
नागौर | राज ऋषि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती समारोह संपन्न। बहुजन समाज बूडसू के तत्वावधान में आज दिनांक 25/6 /2025 को ग्राम बूडसू में गंगा माई मंदिर प्रांगण में राज ऋषि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती समारोह का आयोजन किया गया ।समारोह का प्रारंभ भगवान बुद्ध ,बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर एवं छत्रपति शाहू जी के चित्र पर पुष्प एवं माला द्वारा किया गया। समारोह को मुख्य वक्ता के रूप में धीमान ओमप्रकाश कांसोटिया प्रदेश महासचिव समता सैनिक दल राजस्थान ने बताया कि शाहू जी के जीवन का सिद्धांत था कि जो व्यक्ति अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं ।वह कभी अपने प्रयास में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते और जो लोग अपने आप पर विश्वास करते हैं वह जरुर सफल होते हैं। वर्तमान वक्त के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हालात को देखते हुए शाहू जी महाराज का यह सिद्धांत महत्वपूर्ण हो जाता है ।आज आरक्षण पर हमला करके इसे समाप्त कर किया जा रहा है ।उस आरक्षण की अवधारणा छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने राज्य कोल्हापुर से ही शुरुआत की ।जब उन्होंने 26 जुलाई 1902 को अपने एक आदेश से कोल्हापुर रियासत की 50% सीटों को पिछली जातियों के लोगों के लिए आरक्षित कर दिया था ।उनका कहना था कि इससे इन जातियों के समृद्धि आएगी और उनका आत्मबल भी बढ़ेगा ।इसके फल स्वरुप कोल्हापुर राज्य सुखी और संपन्न होगा ।

कांसोटिया ने आगे बताया कि शाहू जी का मानना था कि नेता को दूर दृष्टि होना चाहिए। उसके पास भविष्य हेतु विजन होना चाहिए। पिछड़ी जाति के लोगों को उच्च जाति के नेताओं के नेतृत्व पर निर्भर नहीं रहना चाहिए और ना ही अपना नेता बनना चाहिए जिसके पास लोकतांत्रिक उद्देश्य ना हो। इन समुदाय के लोगों को अपने समुदाय से ही नेतृत्व का चुनाव करना चाहिए ।शाहू जी महाराज और डॉ आंबेडकर के संबंध काफी आत्मीयता वाले थे ।छत्रपति शाहूजी ने डॉक्टर अंबेडकर को मुख नायक समाचार पत्र के प्रकाशन में भी सहायता की थी। समारोह को गोविंद राम बौद्ध ने शाहू जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला ।सुरेश बामनिया चावंडिया ने मानगांव दलित परिषद के बारे में विस्तार से बताया ।वही बंशीलाल बडारिया ने शाहू जी के द्वारा अपने राज्य में की गई शिक्षा व्यवस्था एवं छात्रावासों की स्थापना के बारे में बताया ।

समारोह में अन्य वक्ताओं में विक्रम सुवासिया ,देवीलाल गुंगलिया ,डालचंद मेघवाल, अभिषेक गोसाईवाल, प्रकाश सुवासिया ,शीशपाल गुसाईवाल ,संदीप ,कैलाश बडारिया ,श्रवन आसोपिया, किशन लाल आसोपिया ,दिलीप गुसाईवाल,सुनील आसोपिया, सुरेश बोला ,रामपाल जी बडारिया ,नोलाराम जी सुवासिया ,ने शाहू जी महाराज के बारे में अलग-अलग प्रकार से अलग-अलग जानकारियां दी ।इसके अलावा इस समारोह में रोहित, राधेश्याम ,जगदीश बोला ,कार्तिक ,इतिशा ,वंश ,बादल दुस्तवा,,मुरली बाबरी, हरिराम दुसतावा,हरिराम बडारिया, राजूराम पुलिस अधिकारी और परमाराम जी पनवा के अलावा कई गणमान्य लोग इस समारोह में उपस्थित थे ।आज के कार्यक्रम में गोविंद राम जी बौद्ध हुए जगदीश नायक भदलिया को अंबेडकर एवं बौद्ध संस्कृति से नामकरण एवं शादी समारोह करने पर सम्मानित किया गया ।जो एक आकर्षण का केंद्र रहा। यह कार्यक्रम राज ऋषि छत्रपति शाहूजी की जयंती की पूर्व संध्या पर किया गया है।
