सरदारशहर ।पाटमदेसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए एक सराहनीय पहल की गई। विद्यालय के शिक्षकों ने अपनी स्वेच्छा और निजी सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट आई है। विद्यालय में कई विद्यार्थी ऐसे थे जो बिना गर्म कपड़ों के स्कूल आ रहे थे। बच्चों की सेहत और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए समस्त स्टाफ सदस्यों ने आपसी सहयोग से यह निर्णय लिया।स्वेटर पाकर नन्हे विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भी शिक्षकों के इस सेवाभावी कार्य की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के प्रयासों से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यपाल उप प्रधानाचार्य मंजीत कुमार शिक्षक राधेश्याम शर्मा दौलतराम बिजारणियां श्री चंद सारण हरिराम शिल्ला पवन कुमार कृष्ण कृष्ण कुमार नानूराम बलवीर सिंह श्री राम और शारीरिक शिक्षक सुनील दत्त मौजूद रहे। कार्यक्रम शिक्षक कृष्ण कुमार की प्रेरणा से सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *