अजमेर। संस्थान के अध्यक्ष नवीन मेघवाल ने बताया कि दिनांक 22 फरवरी 2026 को वर्तमान कार्यकारिणी के समय में पहली बार वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान में जीर्णोद्धार कार्य में आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाहों का एवं हॉस्टल में रहते हुए रोजगार पाने वाले बच्चों का सम्मान किया गया साथ ही संस्थान की स्मारिका “मेघ मंजूषा” का भी विमोचन किया गया।

मेघवाल ने बताया कि इस समारोह में मुख्य अतिथि ए वी वी एन एल अजमेर के एम डी श्री के पी वर्मा थे और अध्यक्षता हगामी लाल मेघवंशी (उपायुक्त, से नि) जी एस टी ने की। तथा अमित भंसाली प्रतिष्ठित प्रॉपर्टी डीलर,राजनेता एवं समाज सेवी, एस एन वर्मा महा प्रबंधक (से नि) नाबार्ड, मनीष मेघवाल खान विभाग अजमेर, एन एल डांगी परबतसर डाक्टर अशोक मेघवाल विख्यात सर्जन, डाक्टर गुलाब चंद जिंदल उप निदेशक(से नि) पशुपालन विभाग, रतन लाल तालापा ए ए ओ कुचामन सिटी, शिव राज गुर्जर सरपंच कायड़,देव करण गुर्जर, सरपंच घूघरा तथा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष जी सी नरवाल विशिष्ट अतिथि रहे। जिसमें संस्थान के कोषाध्यक्ष बी एल बामनिया ने आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया और अध्यक्ष मेघवाल ने जीर्णोद्धार कार्य तथा अन्य गतिविधियों पर प्रकाश डाला, सभी अतिथियों ने मेघवाल और उनकी पूरी टीम के जीर्णोधार कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता की भूरि भूरि प्रशंसा की। और कार्यशैली से प्रभावित हो कर श्री के पी वर्मा ने व श्री रतन लाल तालापा ने एक एक कमरे के जीर्णोद्धार के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहयोग की घोषणा की और भी समाज बंधुओं ने या तो तुरन्त यथा शक्ति आर्थिक सहयोग राशि जमा करवाई या घोषणा की।
समारोह के अंत में संस्थान के संरक्षक सदस्य श्री सुरेश जी बुनकर मुख्य अभियंता उत्तर प्रदेश के सुपुत्र प्रिय सोनू के असामयिक देवलोकगमन पर दो मिनट का मौन रख कर सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि प्रकट की।
समारोह में आगंतुक अतिथियों के लिए लंच व्यवस्था की गई। जिसकी गुणवत्ता की भी अतिथियों ने प्रशंसा की।
समारोह को सफल बनाने में पूरी कार्यकारिणी ने विशेष रूप से श्री जी एल खींची,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन लाल जोधावत, उपाध्यक्ष के सी देपन, उपाध्यक्ष सुरेश मेघवंशी,संयुक्त सचिव डी एल वर्मा,कोषाध्यक्ष बी एल बामनिया, सुखदेव मेघवंशी, हीरा लाल मेघवंशी, प्रदीप पंवार, गिरधारी राम मंडार,अर्जुन तालेपा पूरी कार्यकारिणी और हॉस्टल में रह रहे बच्चों ने टेंट, भोजन व्यवस्था स्मारिका के संकलन और संपादन में पूरी तत्परता और जिम्मेदारी से सहयोग किया जिसके लिए अध्यक्ष मेघवाल ने सभी का आभार प्रकट किया।
समारोह का संचालन संस्थान की महा सचिव श्रीमती रेनू मेघवंशी ने प्रभावी रूप से किया।
