रतनगढ़ । वाल्मीकि बस्ती स्थित मेहतर धर्मशाला में महिला शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री कोमल पंवार सुपुत्री गोविंद पंवार का भव्य सम्मान समारोह का आयोजन समाजसेवी वेदप्रकाश पंवार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया तत्पश्चात आये हुए अतिथि का तिलकार्चन कर माला शाल साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि रतनगढ़ विधायक पुसाराम गोदारा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छत्तीस कौम की पार्टी है जो सदैव समय समय पर सभी वर्गों को सम्मान रूप से पार्टी में जिम्मेदारी सौंप थी है तथा अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति के लिए संघर्ष करती है
विधायक गोदारा सुश्री कोमल पंवार को बधाई देते हुए शीघ्र कार्यकारिणी बनाने तथा कांग्रेस पार्टी की रीति नीति के अनुकूल कार्य करने पर बल दिया। तथा पार्टी के आहवान पर सभी को एकजुट होकर कार्य करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
विशिष्ट अतिथि पूर्व शहर अध्यक्ष अरविंद चाकलान, शिक्षाविद् फकीर चंद दानोदिया, सुरेन्द्र कुमार हुड्डा,पार्षद अजय बणसियां, संत सानिध्य में संत मस्त गिरी जी महाराज आदि मंचस्थ अतिथि रहे।

सुश्री कोमल पंवार का साफा पहनाकर विधायक गोदारा ने सम्मान किया।
सुश्री कोमल पंवार ने सम्बोधित करते हुए विधायक गोदारा सहित पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कर्तव्य निष्ठा के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया। तथा शीघ्र ही महिला विंग कांग्रेस पार्टी की कार्यकारिणी बनाने का आश्वासन दिया ।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की धरातल पर किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में पूर्व विष्णु कुमार पंवार आईटीआई, पूर्व पार्षद लालचंद पंवार, गोविंद पंवार, चरण सिंह कोका,पार्षद पुरूषोत्तम सैनी, शाहरुख खान,अनूप कुमार, रोहित पंवार, अरविंद कुमार, पार्षद मुख्तयार खान, महेंद्र कुमार पंवार,खालिद पठान, राजकुमार पंवार सहित सैकड़ों प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन लाल मोहम्मद खान ने किया।
