चौमूं (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। शहर के स्याऊ ग्राम में मंगलवार को बलाई विकास समिति जयपुर मुख्यालय-चौमूं द्वारा महिला दिवस पर होने वाले समारोह को लेकर राजेन्द्र परिहार के नेतृत्व में पोस्टर का विमोचन किया।


समिति के अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार ने बताया कि समारोह में उन महिलाओं का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने महिला सशक्तिकरण को लेकर कोई भी कार्य किए हो जिससे महिलाओं में हौंसला बढ़ा हो।
इस दौरान समिति उपाध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम बुनकर, एडवोकेट कैलाश चन्द वर्मा, रामसहाय, पूरणमल, बनवारी लाल, गंगाराम, राजीविका, सुनीता देवी, माया, सोनू, आरती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *