जोधपुर- कुड़ी भगतासनी हाउसिग बोर्ड निवासी वर्षा रानी का पिछली 11 जनवरी को अहमदाबाद के निजि अस्पताल में इलाज के दौरान देहान्त हो गया था। जहाँ परिजनों नें सहमति देते हुवें वही नैत्रदान किये जिससे दो जिन्दगियों को रोशनी मिली। दूसरे दिन उनकी पार्थिव देह को जोधपुर लाया गया जहाँ उनके पति जयनारायण मेघवाल पूर्व उपायुक्त आबकारी विभाग एवं पत्नि द्वारा छः साल पूर्व देहदान की गई घोषणानुसार परिजनो, रिस्तेदारों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति मे जोधपुर एम्स को शौध के लिए दान कर दी।
आज नागौर से सेवानिवृत एसडीएम हिमताराम मेहरा एवं बाड़मेर से अधिशाषी अभियंता दीपाराम मेघवाल के साथ उनके निवास पर जाकर परिवार जनों से मुलाकात कर शान्तवना दी ।


बैठक दौरान जयनारायण जी मेघवाल ने बताया कि हम परिवारजनों ने सभी प्रकार की पुरानी रुढियो को त्याग कर न हरिद्वार गये न किसी प्रकार का मृत्यु भोज किया एवं 7 दिन बाद शौक सभा का आयोजन किया जिसमें पगड़ी रश्म के साथ किसी प्रकार की ओढावणी नही ली गई ।
दिवंगत वर्षारानी की स्मृति में वर्षारानी जयनारायन फाउण्डेशन बनाने की घोषणा की जो प्राकृतिक खेती करने का प्रशिक्षण प्रदान करेगा साथ ही कृषि विज्ञान के क्षेत्र में जरूरत मन्द छात्रों को छात्रवृति दी जायगी।
सामाजिक कार्यों में पूनड़ परिवार जोधपुर द्वारा प्रेरणा दायी किए बदलाव एवं शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं को दान में की गई घोषणा के लिए आभार ।


तगाराम खती जिलाध्यक्ष राजस्थान मेघवाल परिषद बाडमेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *