3 अगस्त को होगा वृक्षारोपण एवं सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान समारोह

• जागो हुक्मरान न्यूज
चोमू | बलाई समाज सभा-भवन में रविवार को बलाई विकास समिति, जयपुर (मुख्यालय-चौमूं) के अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में समिति द्वारा विभिन्न गांवों में आयोजित हुए एज्युकेशन मोटिवेशनल सेमिनार की समीक्षा की गई तथा आगामी 3 अगस्त को समिति के तत्वावधान में किसी भामाशाह एवं एनजीओं द्वारा वृक्षारोपण एवं वर्ष 2024-2025 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
समाजसेवी रामगोपाल छापोला ने उपस्थित पदाधिकारियों को “धम्मपद” नामक पुस्तक भेंट की।
इस मौके पर समिति के महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, कोषाध्यक्ष घनश्याम कांदेल, उपाध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम बुनकर, राजपाल सिंह नरनोलिया, शंकरलाल सरावता, सेडूराम बुनकर, संगठन सचिव गोपीराम मेहरड़ा, कार्यकारिणी सदस्य गुलाब नाथ बुढगाया, कालूराम किरोड़ीवाल, गोपाल लाल देवठिया, घीसालाल बबेरवाल, कैलाशचंद लाखीवाल, राजेन्द्र प्रसाद परिहार, गौरीशंकर बराला आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट : सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया
