चौमूं (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया) । बलाई विकास समिति जयपुर मुख्यालय-चौमूं की ओर से बलाई समाज सभा-भवन, मोरीजा रोड चौमूं में 8 मार्च को महिला दिवस पर आयोजित होने वाले महिला सम्मान समारोह को लेकर सामोद श्री मालेश्वर धाम पर पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा के द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया।

इस दौरान समिति अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार, महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, समारोह के मुख्य संयोजक लालाराम मेहरडा, सुरेश कुमार महरिया, उपकोषाध्यक्ष नानगराम लुनीवाल, संगठन सचिव गोपीराम मेहरडा, हाथनोदा ग्राम इकाई अध्यक्ष राहुल कुमार जोया आदि मौजूद रहे।
