जागो हुक्मरान न्यूज

चौमूं (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। शहर के ग्राम टांकरडा में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर भोले की बारात मंडल के त तत्वावधान में भगवान बाबा भोले की बारात का आयोजन हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ रेनवाल रोड़ स्थित अमृतपुरी शिवालय से भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने किया।
बारात में ब्रह्मा, विष्णु, महेश, ऋषि, हनुमान, काली माता, काल भैरव, वीरभद्र सहित देवी-देवताओं के साथ यक्ष-यक्षिणी, राक्षस-राक्षसी और विभिन्न जीव-जंतुओं के रूप में ग्रामीणों ने भाग लिया।
बारात अमृतपुरी शिवालय से रवाना होकर नृत्य करते हुए टांकरडा बस स्टैंड पहुंची, जहां ग्रामीणों ने भगवान बाबा भोले की मोरछड़ी की। इसके पश्चात बारात मुख्य मार्ग से होती हुई श्री रघुनाथ जी महाराज मंदिर परिसर पहुंची। ग्रामीणों द्वारा मंदिर परिसर में पुष्प वर्षा और आतिशबाजी से स्वागत किया। मंदिर परिसर में शिव-पार्वती विवाह की रस्में, वरमाला, कन्यादान और फेरे स्थानीय कलाकारों द्वारा निभाई गई। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरण किया गई।
आयोजन में सांवरमल कुरलिया, संजय कुमार जैन, सीताराम प्रजापत (सोनी), माधव शर्मा, शंकरलाल सेन, सुरज्ञान कुरलिया, नरेन्द्र हरसोलिया, दुर्गेश सैनी, राहुल राजावत, कानाराम सेन सहित कई लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान योगेंद्राचार्य महाराज, प्रशासक कृष्णा चौहान, मुकेश कुरलिया, मुकेश चोपड़ा, रामावतार जांगिड़, विनोद शर्मा, बाबूलाल सैनी, पवन सिंह राजावत, जितेन्द्र हरसोलिया, बनवारी लाल राव, रघुवीर सिंह पंवार, ताराचंद यादव, योगेश नुवाल, विरेन्द्र सिंह हरसोलिया, छूट्टन सिंह राजावत, वार्डपंच बलवीर चोपड़ा, दीपक नुवाल, श्यामलाल प्रजापत, महेंद्र सिंह हरसोलिया, , राहुल वर्मा सहित हजारों की संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *