चौमूं (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। जाहोता ग्राम पंचायत में बलाई विकास समिति जयपुर मुख्यालय-चौमूं के तत्वावधान में आगामी 8 मार्च को महिला दिवस पर बलाई सभा-भवन मोरीजा रोड़ चौमूं में आयोजित होने वाले महिलाओं का सम्मान समारोह को लेकर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार की अध्यक्षता में समाज के लोगों की बैठक हुई। बैठक में समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा-परिचर्चा की गई।


समिति के अध्यक्ष एड. बद्रीनारायण परिहार एवं समारोह के मुख्य संयोजक लालाराम मेहरड़ा ने बताया कि समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं एवं समारोह में शामिल होने वाली सभी महिलाओं को सम्मान किया जाएगा। साथ ही समारोह में अधिक से अधिक महिलाओं को पहुंचने के लिए आह्वान किया।
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य व समारोह के सहसंयोजक सुनीता वर्मा, सहसंयोजक व उपाध्यक्ष कालूराम सामरिया, सहसंयोजक व उपकोषाध्यक्ष नानगराम लुनिवाल, सहसंयोजक व सदस्य घीसालाल बबेरवाल, गोवर्धन लाल बिदावत, रामगोपाल डोई, शंकरलाल खंडेलवाल, बनवारी लाल लुनिवाल, मुकेश खंडेलवाल, महेश लुनिवाल, दीक्षांत लुनिवाल, हरिनारायण, कौशल्या देवी, सरजू देवी, आशा वर्मा, कमला देवी, मीरा देवी, कंचन लता, सोनम वर्मा, ग्यारसी देवी, कृष्णा, राजू देवी, पूजा देवी, मंजू देवी, संतोष देवी, पूजा देवी, शांति, लक्ष्मा देवी, गुलाब देवी, अनीता देवी, पुष्पा देवी, मोहिनी देवी, माया देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *