
• जागो हुक्मरान न्यूज
बाड़मेर | राजस्थान मेघवाल परिषद के पूर्व प्रदेश महासचिव, सामाजिक चिन्तक एवं अध्ययन गोद योजना के जनक भूरटिया, बाड़मेर निवासी मास्टर वीराराम परिहार (भुरटिया ) के सुपुत्र कपिल देव की सगाई ब्लाक धोरीमना के गांव मांगता निवासी उद्यमी हनुमानप्रसाद बृजवाल की सुपुत्री कु. यशवी के साथ 16 जनवरी 25 को सम्पन्न हुई।
राजस्थान मेघवाल परिषद, बाड़मेर के जिलाध्यक्ष तगाराम खती ने बताया कि साधारण रिति-रिवाज के साथ हुए कार्यक्रम (रश्म) में खास बात देखने को मिली कि पूरे कार्यक्रम में बीड़ी, सिगरेट, अफीम, डोडा पोस्त, सुपारी,जर्दा आदि नशीली चीजों का पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध रहा। आज के समय में यह बहुत बड़ी उपलब्धि हैं।
दोनों शिक्षित परिवार होने के साथ-साथ सामाजिक सेवाओं में सदैव अग्रणी रहते है।

वीराराम भुरटिया राजकीय सेवा के साथ सामाजिक सेवाए, कुरीतियों, नशा प्रवृति, मृत्युभोज, गंगाप्रसादी, रोकथाम, गरीब छात्रों की शिक्षा के लिए AGY की प्लानिग जरूरत मंद को सहयोग आदि कार्यों के कारण पूरे राजस्थान में अपनी पहचान रखते है। इसी भांति माँगता के पूर्व सरपंच दिवंगत भीखाराम बृजवाल एक बार सरपंच कार्यकाल में ग्राम का बेहतरीन विकास किया था तथा समाज सेवा के साथ दबंग नेता के रूप में उनकी पहचान है। दोनों परिवारों का रिश्तेदार होना समाज के लिए अच्छी बात हैं।

इस दोरान रश्म में मौजिज लोगों में पांचाराम बोचिया पेट्रोल पम्प डाली बाई, आर.एम.पी. जिलाध्यक्ष तगाराम खती, xen खीमराज परिहार, उद्यमी पारसमल धनदे, सिदाराम पँवार तारातरा, उपसरपंच लूणाराम भूरटिया, ठेकेदार गिरधारी लाल भुरटिया, जूंजाराम वायल ऊंडखा, बालाराम बृजवाल, शामाराम भालीखाल, इजिं.अगराराम बामनिया, माणकराम बृजवाल व.अ., पोकरराम बामणिया पीईओ मांगता, श्यामलाल पाईओ, केशाराम बोगु व्याख्याता बारासर, डालुराम हंजावत डूंगरी, दलाराम भाखरपुरा, दीपाराम बृजवाल सरपंच, डूंगरसिंह राठौड़, जगदीश बृजवाल ऐराग्या, किशन पेन्टर, ठेकेदार नारायण लाल बृजवाल, निम्बाराम बारूपाल, हरखाराम सरपंच, कमलसिह चौहान, स्वरूपसिह राठौड़, लाधुराम बृजवाल, नखतसिह पूर्व सरपंच सहित सैकड़ो गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे। सभी आगंतुकों ने मांगलिक कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व शुभाशीष दी।
