रतनगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूवां में आज भामाशाह ने संस्कृति कार्यक्रम के लिए साउंड सिस्टम दिया।
भामाशाह प्रेरक अशोक आलडिया ने बताया सुगना राम मेघवाल ने 11000 रुपए साउंड सिस्टम के लिए मुख्यमंत्री जन सहभागिता के तहत दिए हैं। पहले भी जब 8वीं बोर्ड परीक्षा का केंद्र बना तब भी टेबल स्टूल की आवश्यकता थी तब उन्होंने 18 सेट बना कर दिये थे तब 30000 हजार रुपए दिए थे।

हमारे विद्यालय में पढ़े उनके लड़के डालाराम मेघवाल अध्यापक बना तो अपनी पहली सैलरी स्कूल में दी। ओर आज कहा कि उनके लड़को के कहा की हर साल हम हमारे सामर्थ्य के रूप में सबसे बड़े मंदिर स्कूल में जो भी बनेगा मदद करेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्य पद्मश्री शर्मा ने आभार प्रकट किया।
विद्यालय परिवार व SDMC ने भी हार्दिक आभार व धन्यवाद प्रकट करता है। विद्यालय स्टॉफ बलवीर सिंह थोरी, नरेश कुमार, निलेश कुमार, रामगोपाल प्रजापत, सुनील कुमार,मीना, देवकरण विद्यालय स्टॉफ उपस्थित थे।
