राज्य सरकार द्वारा संचालित बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना में अध्यनरत बालिकाओं को साईकिल वितरित

सरदारशहर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मेहरी में राज्य सरकार द्वारा संचालित बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना में कक्षा 9 में अध्ययनरत 16 बालिकाओं को साइ‌किल वितरित की गई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमति सरोज सैनी ने कक्षा-10 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को बधाई दी तथा वर्तमान शिक्षा के महत्तव पर प्रकाश डाला और कहा कि आज की बेटी समाज में कंधे से कंधा मिलाकर अपनी बराबर भूमि अदा करती है।

इस अवसर पर अमरचन्द सारण, गिरधार लाल , सुशील मुण्ड, प्रभुसिंह, खिराज सिंह, राम गोपाल , हाजी नत्थू खाँ , धन्नाराम पंवार, सत्यदेव राज‌पुरोहि अजय राजपुरोहित, गोपीराम, रामकिशन राजपुरोहित दुलाराम चौहान, लालचन्द् सैनी, बुधाराम सैनी आदि मौजूद थे। गाँव से पधारे हुए अतिथियों ने बालिकाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा कर हुए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *