जागो हुक्मरान न्यूज
चौमूं (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। शहर के मोरीजा रोड स्थित बलाई समाज सभा-भवन पर बलाई विकास समिति जयपुर (मुख्यालय-चौमूं) के द्वारा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित होगा।

समिति के अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार व महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया ने बताया कि समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली एवं समारोह में आने वाली सभी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
अध्यक्ष बद्रीनारायण परिहार व महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया ने बताया कि समारोह को सफल बनाने को लेकर समाजसेवी सुमन देवी मेहरिया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी जयपुर के सेवानिवृत उप प्रबंधक लालाराम मेहरडा, सनराइज होटल बिलौंची मैनेजर गोपीराम मेहरडा को मुख्य संयोजक एवं बैंक शाखा प्रबंधक अल्का बरी, जालसू पंचायत समिति सदस्य व एससी प्रकोष्ठ जयपुर जिला देहात कांग्रेस के सचिव सुनीता वर्मा, सिंगोद खुर्द पूर्व सरपंच विमला देवी सरावता, गोविंदगढ पंचायत समिति सदस्य व समाजसेवी राधेश्याम खारड़िया, समाजसेवी सायर चंद बुनकर, समिति उपाध्यक्ष नाथूलाल बराला, कालूराम सामरिया, एडवोकेट राधेश्याम बुनकर, राजपाल सिंह नारनोलिया, सेडूराम मेदवाल, उपमहासचिव हनुमान सहाय झांटीवाल, उपकोषाध्यक्ष नानगराम लुनीवाल, सचिन सांवरमल छेड़वाल, सदस्य घीसालाल बबेरवाल, तुलसीराम बामणिया को सह संयोजक बनाया गया है।
