बाड़मेर। डा. अम्बेडकर मेमोरियल वैलफेपर सोसायटी जिला शाखा बाड़मेर के तत्वाधान में राजस्थान मेघवाल परिषद बाडमेर एवं समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा बाडमेर जिले के सेड़वा ब्लॉक के पूंजासर निवासी डॉ. मनोहर कुमार बालाच एवं इन्जि.जीवन कुलदीप निवासी बाडमेर का जटिया समाज के भवन में साफा एवं शॉल ओढाकर सम्मान किया गया।
ज्ञात रहे डाँ. मनोहर बालाच का नीट एसएस 2025, की ऑल इंडिया स्तर की परीक्षा में चयन हुआ है। उन्हे एमसीएच न्युरो सजेरी ( सुपर स्पेशियलिटी ) में प्रदेश प्राप्त हुआ है। बाडमेर के इतिहास में इस क्षेत्र में चयनित होने वाले एकमात्र डाक्टर है। उनकी इस सफलता से पेतृक गाँव सहित पूरे जिले मे खुशी का माहौल है।

भविष्य में उनकी विशेषज्ञता से बाडमेर जिले में जटिल ट्रॉमा व न्योरोसर्जरी मरीजों को बेहतर इलाज का लाभ मिलेगा।
इसी के साथ इन्जि कुलदीप का जलदाय विभाग में इंजिनियर के पद पर चयन होने पर उनका एवं उनकी माताजी का शॉल ओढाकर सम्मान किया गया।

शिक्षा की दृष्टि से पिछडे कहे जाने वाले बाडमेर जिले से पिछले कुछ वर्षों से यहाँ के होनहार छात्र युपीएससी, आरएसएस, आरजेएस, इंजिनिरिंग सेवा एव अन्य प्रतियोगि परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर रहे है।
वक्ताओं नें ऐसे कार्यक्रम करने से समाज में भाईचारा एवं एकता के साथ युवा पीढी को प्रेरणा मिलती है ।
इस अवसर पर तगाराम खती, उमाशंकर फुलवारिया, मिश्रीमल मौर्य, कैसुराम जैलिया, रमेश घारू, शिवलाल जैलिया, ओमप्रकाश वडेरा, मुलाराम गौसाई, जगदीश मौसलपुरिया, लक्ष्मण कुलदीप, पुखराज मौर्य , लाघुराम सिधारिया, मातृ शक्ति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के अन्त में सोसायटी के अध्यक्ष उमाशंकर फुलवारिया ने आगन्तुक मेहमानों का आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम का संचालन रमेश घारू ने किया।
