बाड़मेर – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चवा, बाड़मेर ग्रामीण में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का उद्घाटन समारोह शिक्षाविद हरजी राम सारण के मुख्य आतिथ्य एवं प्रधानाचार्य पवन कुमार बेनीवाल की अध्यक्षता में रा.से. यो. के ध्वजारोहण के साथ संपन्न हुआ l


इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l रिंकू एवं पार्टी ने स्वागत गीत के माध्यम से कार्यक्रम में पधारे मेहमानों का स्वागत किया l पवनी एवं पार्टी ने “हम होंगे कामयाब” गीत की शानदार प्रस्तुति दी l


प्रधानाचार्यों पवन कुमार बेनीवाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना का जीवन में महत्व बताया l
शिक्षाविद हरजी राम ने नशा प्रवृतियों से होने वाले शारीरिक नुकसान एवं आर्थिक नुकसान बताते हुए नशा मुक्त समाज निर्माण की का आह्वान किया l


कार्यक्रम अधिकारी फत्ता राम पंवार ने राष्ट्र सेवा के लिए शपथ दिलाई तथा बताया कि इस सात दिवसीय शिविर में कक्षा 12 के कुल 46 स्वयंसेवक भाग ले रहें हैं l
उद्घाटन सत्र के बाद भोजन के रूप में हलवा, चना एवं सब्जी- रोटी परोसी गई l
विश्राम के बाद श्रमदान के रूप में स्वयं सेवकों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *