सांचौर। महिलाओं को स्वावलंबी और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सेवाधर्म हमारा संस्थान सांचौर की ओर से सराहनीय पहल करते हुए ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों और महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ.प्रवीण सोलंकी बागली रहे। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा शुरू की गई यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जनसहयोग और संस्थान के सहयोग से दी गई सिलाई मशीनों के माध्यम से कई परिवारों को रोजगार का अवसर मिलेगा।

संस्थान के प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि संस्थान की ओर से 5 लड़कियों को सिलाई मशीनें दी गई हैं। ये सभी अपने-अपने गांवों में गरीब और जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों को नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण देंगी, जिससे उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिल सकेगा।
इस दौरान हेतल लाछीवाड़, वसुन्धरा, सुन्दर विश्नोई, धापू विश्नोई और सोभाग कुमारी को सिलाई मशीनें वितरित की गईं।
