सांचौर। बहुजन समाज पार्टी राजस्थान प्रदेश के जोन नंबर-4 के तत्वावधान में परम पूज्य मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती के अवसर पर जोन स्तरीय जयंती समारोह का आयोजन हाड़ेतर,सांचौर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा जोन प्रभारी एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल, लोकसभा जोन प्रभारी एडवोकेट हरीश चंद्र सिंह गौड़ तथा लोकसभा जोन प्रभारी एडवोकेट सुखराम बॉस उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जालौर एडवोकेट मोहन पोषाणा ने की।

कार्यक्रम के दौरान नारायण जोधा ने बहुजन गायन की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। मुख्य वक्ता जगदीश चंद्र पाल ने कहा कि आज पूरे देश में बसपा द्वारा मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने देश के दबे-कुचले और वंचित समाज को संगठित कर बहुजन समाज की मजबूत राजनीतिक ताकत बनाई। उन्होंने ऐसे लोगों को भी राजनीति में आने का अवसर दिया, जो पहले राजनीति से दूर थे। उन्होंने बामसेफ संगठन का निर्माण किया और बहुजन समाज पार्टी की स्थापना कर बहन कुमारी मायावती को चार बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिलाया।

समारोह में हरीश चंद्र गौड़, एडवोकेट सुखराम बॉस, अजय चौधरी, जगदीश बाबरिया, सी.पी. खटीक, रतनलाल यादव, राधेश्याम मेघवाल, ओम प्रकाश चौहान, शंकर वर्मा, मूलाराम, लक्ष्मण कालमा, पांचाराम, पोपटलाल, भूपेंद्र लवा, डॉ. रविंद्र मेघवाल, एडवोकेट मोलाबक्ष खान तथा सुमेर सिंह कालोरा सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर मोहन सुराणा, अमराराम सुराणा, घेवाराम रेवत, गेवर बौद्ध, पोपटलाल, गणेश मेघवाल, छगनलाल, जवानाराम, अर्जुन लाल, डायाराम, विरमाराम, जयंतीलाल, रमेश परमार, लोगर डांगी, होशियार सिंह, चंपाराम गरासिया, शिवराम गौतम, कृष्णकांत गौतम, अयूब खान, रतनलाल सालवी, बालू नायक, मोहनलाल यादव, भगवान यादव, दलपत गरासिया, वागाराम जुझनी, रमेश बॉस, गजेंद्र सिंह, एकता शर्मा, लीलाराम सिंगारिया, प्रकाश गर्ग सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी जिलाध्यक्ष जालौर एडवोकेट मोहन पोषाणा ने दी।
