सरदारशहर । आज मोटर मार्केट स्थित सुनील कुमार मूलचंद मीणा फार्म हाउस पर समर्पण सेवा संस्थान की नवीन कार्यकारिणी गठन की मीटिंग रखी गई जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु युवा उद्यमी व वरिष्ठ समाजसेवी सुनील मीणा को निर्वाचित किया है, कोषाध्यक्ष पद हेतु युवा उद्यमी कालूराम मेघवाल, उपाध्यक्ष पद हेतु निर्मल खंडेलवाल व सचिव पद हेतु मनीष सौलंकी को चुना गया।

संस्था द्वारा प्रतिवर्ष जरूरतमंद बहिनों/कन्याओं की शादी, जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी उपलब्ध करवाने से लेकर जो बच्चे अभाव की वजह से आगे की पढ़ाई नियमित नहीं रख सकते है उनका खर्चा वहन करना, ग्रामीण व शहरी इलाकों में प्राकृतिक आपदाओं से बेघर होने वाले लोगों को राहत प्रदान करने जैसे इत्यादि फैसले लिए गए।
संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील मीणा द्वारा आगामी समय में शहरी क्षेत्र में निराश्रित, जरूरतमंद लोगों, मंदबुद्धि लोगों के लिए भवन निर्माण कर उसमें उनकी देख रेख की जावे जैसा ऐतिहासिक फैसला लिया।
संचालन राजेश ढाका व भरत सिंहमार ने किया।
मीटिंग में मुकेश स्वामी, दीपक सेन, बाबूलाल खेजड़ा, देरामाराम मेघवाल, रविप्रकाश राजगढ़, मनोज कुमार इत्यादि उपस्थिति रहे।
