नागौर। समता सैनिक दल तहसील शाखा मकराना के तत्वावधान में आज दिनांक 8 मार्च 2026 को ग्राम बूडसू स्थित गंगा माई मंदिर प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश कांसोटिया प्रदेश महासचिव समता सैनिक दल राजस्थान थे। जब की अध्यक्षता वरिष्ठ सैनिक सुरेश बामनिया ने की।

समारोह का प्रारंभ भगवान बुद्ध ,बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर एवं ज्ञान की देवी सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए धीमान ओमप्रकाश कांसोटिया ने बताया कि बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर द्वारा महिलाओं के लिए किया गया सबसे बड़ा कार्य और त्याग( हिंदू कोड बिल) था।बाबा साहब ने महिलाओं के उत्थान के लिए लगभग सभी प्रबंध भारतीय संविधान में कर दिए थे परंतु जो कुछ रह गए थे और जिनका संबंध केवल महिलाओं से था।

को हिंदू कोड बिल के माध्यम से पूरा करना चाहते थे कानून मंत्री रहते हुए बाबा साहब ने हिंदू कोड बिल का निर्माण किया जिसमें मुख्य रूप से महिलाओं को अपने पिता और पति की संपत्ति में अधिकार दिए जाने का प्रावधान था। परंतु इस बिल को भारतीय संसद में रूढ़िवादी लोगों ने पास नहीं होने दिया और इससे बाबा साहब इतने आहत हुए कि उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया । कांसोटिया आगे बताया कि भारतीय इतिहास में वे केवल एक मात्र उदाहरण है जब किसी पुरुष मंत्री ने महिलाओं के उत्थान के लिए लिए गए बिल को पास न होने की वजह से इस्तीफा दिया हो। परंतु यह बात भारत की अधिकांश महिलाएं नहीं जानती कि उनके अधिकारों के लिए बाबा साहब ने अपना मंत्री पद तक त्याग दिया था ।परंतु अब धीरे-धीरे इतने वर्षों में हिंदू कोड बिल को अंशो-अंशो में पास कर लिया गया है और यह बाबा साहब ही थे जिसकी बदौलत आज महिलाएं इन अधिकारों को प्राप्त कर पा रही है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर ही इस देश में महिलाओं के असली उद्धारक है ।कार्यक्रम में श्रीराम अडानिया मकराना ने पूना पैक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं गोविंद राम बौद्ध ने नारी जाति के हक और अधिकारों के बारे में बताया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं वरिष्ठ सैनिक सुरेश बामनिया ने समता सैनिकों को एकता कैसे बनाए रखनी है? पर जोर दिया कार्यक्रम में छोटी देवी और अनु देवी सुवासिया जिनकी शादी कल होगी उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत की । जिनका सभी लोगों ने स्वागत किया । इनके अलावा कार्यक्रम में पूजा सुवासिया ,रामूराम मोरिया ,राजूराम सुवासिया, नरसी सुवासिया, हनुमान परिहार ,लोकेश बडारिया ,जोधाराम बडारिया ,रामपाल जी बडारिया ,श्रवण आसोपिया ,सुरेंद्र गब्बर राजा मकराना, शंकर लाल मोरिया, रामस्वरूप मोरिया, कार्तिक, इशिता के अलावा कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।सभी लोगों ने महिलाओं को आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *