नागौर। समता सैनिक दल जिला शाखा डीडवाना -कुचामन के तत्वावधान में आज दिनांक 20 मार्च 2026 शुक्रवार को दल के मकराना स्थित कार्यालय में महाड तालाब सत्याग्रह आंदोलन दिवस मनाया गया।

इस कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान बुद्ध ,बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर एवं मूल निवासी महापुरुषों के चित्र पर पुष्प एवं माला द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश कांसोटिया प्रदेश महासचिव समता सैनिक दल (राजस्थान )ने बताया कि आज हम भारतीय समाज के इतिहास की एक ऐसी क्रांतिकारी घटना को याद करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं जिसे केवल पानी पीने के अधिकार की बात नहीं की बल्कि मानव सम्मान ,समानता और स्वाभिमान की लड़ाई को नई दिशा दी है 20 मार्च 1927 को महाड तालाब सत्याग्रह का यह आंदोलन डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर के नेतृत्व में महाराष्ट्र के महाड में हुआ था ।इसका उद्देश्य दलितों को सार्वजनिक जलस्रोतों से पानी लेने का अधिकार दिलाना था ।इस आंदोलन ने दुनिया को यह बता दिया कि हम भी इंसान है, हम भी इस धरती के सम्मान नागरिक अधिकार वाले नागरिक है ।अब हम अपमान में नहीं अधिकार के साथ जिएगे । कांसोटिया ने आगे बताया कि बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर और उनके साथियों का मानना था कि जातिवादी व्यवस्था ने हीं जातिगत अन्याय और अस्पृश्यता को वैचारिक आधार दिया है। महाड सत्याग्रह भारतीय इतिहास की पहली घटनाओं में से है जहां दलितो ने अपने अधिकार के लिए स्वयं नेतृत्व किया ।इस आंदोलन से हमें प्रेरणा मिलती है कि अधिकार मांगने से नहीं मिलता बल्कि ,उसके लिए संघर्ष करना पड़ता है ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ सैनिक विकास बौद्ध ने बताया कि हम बाबा साहब के सपनों को पूरा करेंगे ,जाति और भेदभाव से मुक्त समाज बनाएंगे और हर इंसान को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे ।आज के कार्यक्रम में वरिष्ठ सैनिक गौतम नायक ,लकी नायक ,अजीत नायक पवन माइक दक्ष ,रंजीत नायक ,दीपक मेघवाल, महेश नायक , कोमल नायक ,मयंक धाधल ,गीता नायक ,कुशलता नायक ,सोनू नायक माधुरी नायक ,जीविका ,नाहीरा ,पायल मेघवाल ,सोनिया ,गीता, मोनिका, सुमन गुर्जर ,महेश मेघवाल देवराज बंजारा ,नितेश गुर्जर ,तेजपाल गुर्जर ,माया नायक ,महेश नायक ,सुमित बंजारा ,योगेश वाल्मीकि ,संदीप वाल्मीकि, मयंक धाधल ,सूरज धांधल ,कृष्णा नायक के अलावा कई गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
