
• जागो हुक्मरान न्यूज
चितलवाना | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी 12वीं कला वर्ग के परीक्षा परिणाम में श्री खेतेश्वर शिक्षण संस्थान देवड़ा के होनहारों ने परचम लहराया हैं। 12वीं कला वर्ग में अक्षिता कंवर ने 94.40 % बनाकर विद्यालय में टॉप किया।
वही,शर्मिला जाट 90.40%,निरमा पुरोहित 90.40%,पुजा पुरोहित 89.80%,खुशबू कंवर 82.60%,निरु डांगी 81.20%,अशोक कुमार 81.20% अंक अर्जित कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
वही,विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा। इस दौरान विद्यालय के संस्था प्रधान व निदेशक अजीतसिंह पुरोहित ने होनहारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
रिपोर्ट: अरविंद डाभी
