बाड़मेर – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चवा, बाड़मेर ग्रामीण में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के अन्तिम दिन में प्रथम सत्र में प्रातःकाल व्यायाम एवं प्रार्थना के बाद रूमा देवी सुगनी देवी राष्ट्रीय स्तर के निर्माणाधीन स्टेडियम चवा में जा कर वहाँ आंध्रप्रदेश से ला कर लगाए विभिन्न प्रजाति के 211 पौधों की स्वयंसेवको एवं विद्यालय स्टाफ ने साफ-सफाई की, पौधों के पास की खरपतवार को हटाया एवं पौधों में वृद्धि एवं कीट नाशक दवाइयाँ डाली l इसमे विद्यालय स्टाफ भी साथ रहा l


विद्यालय पहुँच कर सभी स्वयं सेवकों ने सामुहिक रूप से हलवा, चना एवं सब्जी – रोटी के रूप में स्वादिष्ट भोजन बनाया l सभी स्वयं सेवकों ने भोजन मंत्र के बाद भोजन किया


दूसरे सत्र में सात दिवसीय शिविर का समापन समारोह राजस्थान ग्रामीण बैंक चवा के केशियर सुरेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं प्रधानाचार्य पवन कुमार बेनीवाल की अध्यक्षता में रखा गया l समापन समारोह में स्वयं सेवकों ने साँस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए एवं शिविर से संबंधित अपने अनुभव बताये l

उप प्राचार्य बाबूलाल गोदारा, विशना राम चौधरी एवं हरी सिंह पोटलिया ने भी अपने विचार रखेl सुरेंद्र सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए बैंकिंग खातों के प्रकार बतायें, किस प्रकार खाता खोला जाता है क्या- क्या कागजात चाहिए आदि बताते हुए बैंकिंग सेवा में जाने के गुर भी बताये l


प्रधानाचार्य पवन कुमार बेनीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना जैसी योजनाएं जैसे एन. सी. सी., स्काउट- गाइड आदि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करती है l हमे इनको हमारे जीवन में कायम रखते हुए अपने मुख्य गोल को पाने के लिए प्रयासरत रहना होगा l


कार्यक्रम अधिकारी फत्ता राम पंवार ने सात दिवसीय शिविर के क्रिया- कलापों का प्रतिवेदन पढ़ कर सुनाया l
इस अवसर पर परामर्श दात्री के समस्त सदस्य एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *