बाड़मेर – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चवा, बाड़मेर ग्रामीण में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन प्रथम सत्र में प्रातःकाल व्यायाम प्रदर्शन एवं प्रार्थना कार्यक्रम के बाद विद्यालय प्रांगण की साफ- सफाई की गई l पुराने गार्डन को भव्य बनाने के लिए उसकी तार बंधी को हटा कर उसका विस्तार किया गया l

पक्षियों के लिए परिन्दे बाँध कर उनको पानी से भरा गया तथा सभी स्वयं सेवकों के कहा कि सभी अपने घरों में पक्षियों के लिए परिन्दे बांधे एवं उनके लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें l
ग्रुप नंबर 3 सावित्री बाई फूले दल ने स्वादिष्ट भोजन बनाया l सभी स्वयं सेवकों ने भोजन मंत्र के बाद भोजन किया l
दूसरे सत्र में ओम प्रकाश चौधरी ग्राम विकास अधिकारी चवा ने स्वयं सेवकों को सभी सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जो कि आमजन के लिए लाभदायक है l

प्रधानाचार्य पवन कुमार बेनीवाल ने जीवन में अनुशासन का महत्व बताया और यह भी बताया कि यह राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में अनुशासन कायम करती है l

कार्यक्रम अधिकारी फत्ता राम पंवार ने शिविर के पिछले दो दिनों के कार्यो से अवगत कराया और आने वाले दिनों में होने वाले कार्यक्रमो से भी अवगत कराया l
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l
